छिंदवाड़ा में दो बाइकों की भिड़ंत, 1 की मौत:3 लोग घायल, एक की हालत गंभीर; नवेगांव के पास हुआ हादसा

छिंदवाड़ा जिले के नवेगांव थाना क्षेत्र में नीमढाना मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना हिरदागढ़ और नवेगांव के बीच मेंहदावीर के पास सोमवार रात की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों बाइक पर सवार थे दो-दो लोग जानकारी के अनुसार, हादसे के समय दोनों बाइकों पर दो-दो लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियां टकराते ही चारों सवार सड़क पर जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। दमुआ अस्पताल में चल रहा इलाज सूचना मिलते ही नवेगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए दमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे विशेष निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *