एक और ‘आश्रम’:5 वीडियो जारी कर कांग्रेस का आरोप- आनंदपुर धाम में यौन शोषण, देह व्यापार का धंधा हो रहा

प्रदेश कांग्रेस ने अशोकनगर जिले में स्थित आनंदपुर धाम को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने दावा किया कि आनंदपुर धाम में लंबे समय से देह व्यापार व अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सोमवार को भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए अहिरवार ने अपने आरोपों के समर्थन में 5 वीडियो जारी किए। आरोप लगाया कि आश्रम में सेविकाओं से महिलाओं की ‘डिमांड’ की जाती है। युवकों का भी शोषण किया जाता है। अहिरवार ने आरोप लगाया कि आनंदपुर धाम ट्रस्ट की सालाना आय करीब 800 करोड़ रु. है, पर इसका पारदर्शी लेखा-जोखा सामने नहीं आता। तीन अफसरों पर भी आरोप… कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट के माध्यम से कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का काला धन सफेद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये अधिकारी नियमित रूप से ट्रस्ट आते-जाते हैं। वीडियो में सुनील महाराज, मीना महाराज, सोनू महाराज, अवधेश भगत, गौतम महाराज, सुभाष भगत और फौजी भगत पर आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप हैं। तस्वीर दो पीड़ितों की ट्रस्ट का अधिकृत तौर पर बोलने से इनकार
दैनिक भास्कर से अनौपचारिक चर्चा में आनंदपुर ट्रस्ट के ट्रस्ट्री विनय महात्मा ने कहा कि जाे भी आरोप लगाए गए हैं, उनके बारे में मैं कुछ भी नहीं बोल सकता हूं। ट्रस्ट में इस तरह की काेई भी गतिविधि नहीं होती है। वहीं, ट्रस्ट के विचार निर्लेप आनंद बोले- मैं आपसे इस संबंध में काेई भी बात नहीं कर सकता हूं। न ही मैं वहां पर मौजूद हूं। मुझे क्षमा करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *