राहगीर को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर

गुमला | गुमला रांची नेशनल हाईवे रोड स्थित करम डीपा के समीप स्कूटी सवार ने पैदल सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना के बाद व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गई। लोगों ने बताया व्यक्ति अर्ध विक्षिप्त है और वह सिर्फ एक हाफ पैंट पहने हुए था। वहीं स्थानीय लोगों ने उसे कपड़ा पहनाया और एक कंबल भी दिया। वहीं घटना की जानकारी गुमला थाना को दी गई। गुमला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल लाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। घटना में उसके चेहरा और शरीर के कई हिस्से में काफी चोट लगी है। लोगों ने बताया घटना के बाद स्कूटी चालक घटनास्थल से तेजी से फरार हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *