भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए मप्र भाजपा की ओर से नितिन नवीन का नामांकन पत्र दाखिल किया गया। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण के समक्ष जमा कराए गए नामांकन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत मप्र के 22 नेता प्रस्तावक बने। नामांकन जमा होने के बाद सभी पार्टी नेताओं ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। इसमें प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, दोनों डिप्टी सीएम, वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव समेत मप्र से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल सभी 5 नेता, 4 सांसद और 5 वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। सीएम और प्रदेशाध्यक्ष ने मप्र के नेताओं संग बैठक भी की।


