नमस्कार, कानपुर में कल (सोमवार) की बड़ी खबरें… लड़का और लड़की एक ट्रांसपोर्टर का शव अस्पताल में छोड़कर भाग गए। ट्रांसपोर्टर चित्रकूट जाने की बात कहकर रविवार शाम घर से कार से निकले थे। कानपुर नगर निगम में कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में जमकर हंगामा किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को निजी हाथों में दिए जाने का विरोध किया। वंदे भारत ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री ट्रेन के नीचे आ गया। इसी दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद RPF के हेड कॉन्स्टेबल रवि प्रताप रॉय ने दौड़कर यात्री का हाथ पकड़ लिया। उसे बाहर खींचकर जान बचाई। विवेचनाओं में लापरवाही और जनता से व्यवहार ठीक न होने पर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…।


