स्पेशल पीपी को भी नहीं मिल रहा न्याय:43 मामलों के आरोपी गोवर्धन की डेढ़ साल से फाइल दबा कर बैठी है पुलिस

कानून के कठघरे में आरोपियों को खड़ा करने वाला स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर खुद इंसाफ की राह देख रहा है। कोर्ट में पुलिस सबूतों की मजबूत पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक अनिल चौधरी अपनी ही एफआईआर पर न्याय नहीं करवा पा रहे। डेढ़ साल से कार्रवाई के लिए पुलिस थाने के चक्कर काटने को मजबूर हैं। यह हाल तब हैं, जब गोवर्धन सीएम, डीजीपी और कई बड़े लोगों के खिलाफ फर्जी वीडियो लगातार बना रहा हैं। अनिल चौधरी ने गोवर्धन सिंह के खिलाफ धमकी, बदनामी और राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कराया था। गोवर्धन के खिलाफ पॉक्सो व फर्जी वीडियो बनाने सहित 43 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आधे से ज्यादा मामलों में ट्रायल चल रही है। आरोपी 9 माह से अधिक समय तक जेल में रह चुका आरोपी के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सबूत देने के बावजूद सदर थाना पुलिस ने डेढ़ साल तक फाइल दबाकर रखी। अब कमिश्नर ने फाइल तलब की है। ऐसे में उम्मीद जगी है कि कानून की यह लंबित फाइल खुलेगी, ताकि आरोपी की गिरफ्तारी हो सके। स्पेशल पीपी व दी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौधरी ने गत वर्ष 5 जून को सदर थाने में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया था कि कुछ मामलों में पैरवी करने के लिए राज्य सरकार ने स्पेशल पीपी नियुक्त किया है। बार काउंसिल के द्वारा निष्कासित अधिवक्ता गोवर्धन के खिलाफ भी पैरवी कर रहा हूं। गोवर्धन के खिलाफ विभिन्न थानों में 43 मामले दर्ज हैं। आरोपी करीब 9 माह से अधिक समय तक न्यायिक व पुलिस अभिरक्षा में रहा है। अब न्यायालय के आदेश से जमानत पर है। उसके खिलाफ की जा रही पैरवी के चलते गोवर्धन व्यक्तिगत रंजिश रखता है, जबकि मैं राज्य सरकार की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी के तहत कर्तव्य का निर्वहन कर रहा हूं। रिपोर्ट में कहा है कि गोवर्धन ने फेसबुक, इंस्टाग्राम व एक्स पर दो वीडियो अपलोड किए हैं। एक वीडियो में मेरे ऊपर कई प्रकार के मिथ्या व व्यक्तिगत आरोप लगाए गए हैं। साथ ही एक प्रकरण विशेष का हवाला दिया गया है। वीडियो में मेरे पर गलत आरोप लगाया गया है कि मेरे द्वारा राजकोष से गलत नीति से पैसा प्राप्त किया गया है। दूसरे वीडियो में अधिवक्ता समूह को लूटने का आरोप लगाया है। अज्ञात लोगों से गोवर्धन के प्रकरणों में पैरवी से हट जाने की धमकियां दिलवाई। उक्त मामलों में पैरवी से नहीं हटने पर मुझे व मेरे परिवार जनों को जान माल का खतरा एवं गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही। चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में हो चुका गिरफ्तार गोवर्धन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित 43 मामले कई जिलों में दर्ज है। गोवर्धन को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्यालय की तलाशी ली तो चार पेन ड्राइव जब्त किए थे। एफएसएल जांच में इन पेन ड्राइव में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वीडियो मिले थे। तब विधायकपुरी थाने में आरपीएस प्रमोद स्वामी ने गोवर्धन के फाइल फोटो। खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया था। तब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। स्पेशल पीपी अनिल चौधरी ने कहा- गोवर्धन के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कराए हुए डेढ़ साल हो गया। मगर पुलिस अभी तक भी मामले को दबाकर बैठी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *