कनाडा में हार्ट अटैक से पंजाब के युवक की मौत:लुधियाना का अमरवीर पढ़ने गया था, वर्क परमिट बने के बाद ट्रक ड्राइवर था

पंजाब के लुधियाना जिले की पायल तहसील के गांव कटाहरी के रहने वाले 27 वर्षीय अमरवीर सिंह का कनाडा में हार्ट अटैक से निधन हो गया। अमरवीर सिंह ब्राम्पटन शहर में रहता था। उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इस दुखद खबर से गांव कटाहरी समेत पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार, अमरवीर सिंह वर्ष 2022 में उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गए थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वहां वर्क परमिट पर ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे थे। अमरवीर सिंह अपनी तीन बहनों के इकलौते भाई थे, जिससे परिवार पर गहरा दुख छा गया है। माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अमरवीर सिंह के पिता सिंगारा सिंह ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में मेहनती था और विदेश जाकर अपना भविष्य बेहतर बनाना चाहता था। उन्होंने यह भी बताया कि अमरवीर सिंह इस साल पंजाब आने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही परिवार को यह दुखद समाचार मिल गया। आज अंतिम संस्कार, विधायक जताया शोक अमरवीर सिंह का शव कनाडा से गांव लाया जा रहा है। शव के गांव पहुंचने के बाद आज ही अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है। गांव में अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं, जहां लोग नम आंखों से उसे अंतिम विदाई देने की तैयारी में हैं। पायल से विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने भी अमरवीर सिंह के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *