होशियारपुर में जमीन के विवाद पर चली गोलियां:खींचातानी में एक व्यक्ति घायल, कब्जे को लेकर झगड़ा, 8-9 राउंड फायरिंग

पंजाब के होशियारपुर जिले के अंतर्गत आते दसूहा के गांव सहेगा में जमीनी विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच सरेआम गोलियां चल गईं। इस गोलीबारी की घटना में गुमान सिंह नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बलविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटा लिए हैं। घायल गुमान सिंह फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है, लेकिन हालत स्थिर न होने के कारण अभी बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। दोनों पक्षों के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। साझा खाते की जमीन बनी विवाद की जड़ प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद का मुख्य कारण एक महिला द्वारा अपने हिस्से के 4 खेत कपूरथला के एक व्यक्ति को बेचना बताया जा रहा है। कुल 8 किले का यह साझा खाता था, जिसमें बेची गई जमीन और शेष बचे हिस्से पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी। गाली-गलौज के बाद चलीं 8-9 राउंड गोलियां सोमवार को इसी विवाद को सुलझाने या जमीन की निशानदेही के मकसद से दोनों पक्ष गांव उस्मान शहीद के खेतों में इकट्ठा हुए थे। बातचीत के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते हथियारों से 8 से 9 राउंड हवाई फायरिंग की गई। इस अफरा-तफरी में गुमान सिंह घायल हो गया। गनीमत यह रही कि गोलीबारी में किसी की जान नहीं गई। डीएसपी बलविंदर सिंह के अनुसार: पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तथ्यों के आधार पर उचित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है। कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *