टीकमगढ़ में बोलेरो और मोटरसाइकिल में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई, जिसमें बाइक सवार जिंदा जल गया। उसकी पहचान रामदीन अहिरवार (26) के रूप में हुई है। हादसा बड़ागांव धसान थाना इलाके में सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे हुआ। बोलेरो में सवार सभी लोग मौके से भाग निकले। रामदीन राशनखेरा गांव का निवासी था। वह ट्रैक्टर की किस्त जमा करने टीकमगढ़ गया था। लौटते वक्त बड़ागांव-ककरवाहा रोड पर उमरी तिगैला के पास उसकी बाइक बोलेरो से टकरा गई। देखिए, तीन तस्वीरें… बोलेरो सवार लोगों की तलाश कर रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, बोलेरो ककरवाहा की ओर से बड़ागांव की तरफ जा रही थी। टक्कर के बाद इसमें सवार सभी लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। मामले की जांच कर रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें… मां के सामने जिंदा जला बेटा शहडोल में कच्चे मकान में आग लग गई, जिसमें एक युवक जिंदा जल गया। युवक की मां वहीं मौजूद थी, लेकिन उसे बचा नहीं पाई। पुलिस के अनुसार, गीता पटेल (45) अपने मकान के एक कमरे में सो रही थी, जबकि बेटा अमित (18) दूसरे कमरे में था। अचानक घर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गीता बाहर की तरफ भागी, लेकिन बेटा अंदर ही फंसा रह गया। पढे़ं पूरी खबर…


