जयपुर में बर्थ-डे पार्टी में हर्ष फायरिंग, VIDEO:लाइसेंसी रिवाल्वर से चलाई गोलियां, वीडियो वायरल होने पर पकड़ा

जयपुर में बर्थ-डे पार्टी में हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पार्टी के दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर से हवा में गोलियां चलाई गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर झोटवाड़ा थाना पुलिस ने मामले में दो युवकों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त किया है। डीसीपी (वेस्ट) हनुमान सहाय ने बताया- आर्म्स एक्ट में आरोपी रियासत अली (39) निवासी टैगोर नगर नाहरी का नाका शास्त्री नगर और शहजाद खान (29) निवासी संजय नगर-डी झोटवाड़ा को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार आरोपी रियासत अली ने दादा के नाम लिए आर्म्स लाइसेंस को अपने नाम ट्रांसफर करवा रखा है। वह हथियारबंद बाउंसर की जॉब करता है। उसके साथ शहजाद खान के खिलाफ दो क्रिमिनल केस दर्ज है। पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की। हथियारों के वीडियो से दहशत
ASI राम सिंह की जांच में सामने आया कि साल-2021 में झोटवाड़ा के रैगर मोहल्ला में एक बर्थ-डे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की गई थी। फायरिंग में यूज रिवाल्वर रियासत अली की लाइसेंसी है। लाइसेंसी रिवाल्वर से उसके साथ शहजाद खान ने हवाई फायर किए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ दहशत फैलाने के कई वीडियो अपलोड मिले। पुलिस की ओर से कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को सोमवार रात अरेस्ट किया गया। जिनके कब्जे से हर्ष फायरिंग में यूज लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *