मंडी गोबिंदगढ़ में पुलिस-लुटेरे के बीच मुठभेड़:पैर में गोली लगने से आरोपी घायल, हथियार बरामद करने लाई थी टीम

फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोबिंदगढ़ में पुलिस और एक लुटेरे के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने उसे टांग में गोली मारकर काबू कर लिया। घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि आरोपी शिवा को 15 जनवरी को लूटपाट और डकैती के मामलों में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने अवैध हथियार छुपाने की जानकारी दी थी। हथियार निकालकर पुलिस पर की फायरिंग इसी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम आज आरोपी को उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने ले गई थी। मौके पर पहुंचते ही आरोपी शिवा ने अचानक छुपाया हुआ हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी की टांग पर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। इस दौरान एक होमगार्ड जवान की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। घायल आरोपी को अस्पताल में कराया भर्ती घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि आरोपी से अवैध हथियार बरामद करने की कार्रवाई जारी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *