ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने फूंका सरकार का पुतला:बठिंडा में स्थायी नौकरी और वेतन वृद्धि की मांग, सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप

बठिंडा में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पंजाब सरकार और वित्त मंत्री का पुतला फूंका गया। यह प्रदर्शन स्थायी नौकरी और पर्याप्त वेतन की मांग को लेकर किया गया।मोर्चा ने घोषणा की है कि 24 जनवरी को गांव दिड़बा में पंजाब सरकार के खिलाफ परिवार सहित एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के नेता गुरविंदर सिंह पन्नू ने बताया कि वे लंबे समय से पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांगें नौकरी को स्थायी करना और जीवनयापन के लिए पर्याप्त वेतन देना है। हालांकि, सरकार उनकी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार में लगाया आरोप पन्नू ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले नेताओं ने कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने का वादा किया था। लेकिन, चार साल बीत जाने के बाद भी सभी कच्चे कर्मचारी मात्र 10,000 रुपए प्रति माह पर गुजारा कर रहे हैं, जो आज के दौर में बहुत मुश्किल है। कम वेतन और काम के शोषण का दबाव उन्होंने बताया कि पंजाब के बिजली बोर्ड, वेरका, जल आपूर्ति, सीवरेज बोर्ड और फर्द केंद्र जैसे विभिन्न विभागों में कार्यरत सभी कर्मचारी ‘अनस्किल्ड वर्कर’ की श्रेणी में आते हैं। इन कर्मचारियों से स्थायी कर्मचारियों से भी अधिक काम लिया जा रहा है, जिससे उन पर कम वेतन और काम के शोषण का भारी दबाव है। कई कर्मचारियों ने की आत्महत्या इस दबाव के कारण कई कर्मचारियों ने आत्महत्या कर ली है, जबकि कई डिप्रेशन की दवाएं ले रहे हैं या गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। कम वेतन और खराब सरकारी सुविधाओं के कारण कई कर्मचारियों की मौत भी हुई है। इसलिए, मोर्चा की मांग है कि कर्मचारियों को स्थायी किया जाए और उन्हें जीवनयापन के लिए पर्याप्त वेतन दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *