बेटी की शादी के लिए रखे कैश और जेवर चोरी:धंबोला में 2 मकानों में 27 लाख के गहने-नकदी पार

डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास स्थित 2 सूने घरों में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोरों ने दोनों घरों से 7 लाख 25 हजार रुपए नकद और करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर व चांदी के सिक्के चुरा लिए। कुल मिलाकर 27 लाख 25 हजार रुपए से अधिक का सामान चोरी हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धंबोला निवासी निकुंज भट्ट, जो वर्तमान में डूंगरपुर में रहते हैं और हॉस्टल गांधी आश्रम सेवा संघ में वार्डन हैं, उनके घर में चोरी हुई। उनकी पत्नी संगीता भट्ट भोगीलाल पंड्या पब्लिक स्कूल में अध्यापिका हैं। उनकी बेटी हिमानी भट्ट की शादी 10 फरवरी को होनी है। निकुंज भट्ट ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए एक-एक रुपया जोड़ा था और जेवर बनवाए थे। 2 दिन से घर में कोई नहीं था
हिमानी 18 जनवरी की शाम को घर से डूंगरपुर गई थी। शादी के लिए जेवरात खरीदे गए थे और घर में साढ़े 4 लाख रुपये नकद रखे थे। पिछले 2 दिनों से घर में कोई नहीं था। चोरों ने उनके घर से जेवर और नकद राशि चुरा ली।
निकुंज भट्ट के भाई सनत भट्ट का मकान भी पास में ही है। सनत भट्ट अपने बच्चे की परीक्षा के लिए उदयपुर गए थे और रात में अपनी बेटी के घर डूंगरपुर में रुके थे। आज सुबह जब वे अपने घर लौटे, तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर की अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा पड़ा था। अपने भाई के घर का भी ताला खुला देखकर सनत ने निकुंज को सूचना दी। चोरों ने दोनों घरों से कुल 7 लाख 25 हजार रुपये नकद और करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व चांदी के सिक्के चुराए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ितों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *