पहाड़ी नगर पालिका ने की बिजली चोरी:2 लाख का लगा जुर्माना, कनेक्शन काटने के बाद फिर से जोड़ा, डिमांड नोटिस भी नहीं भरा

डीग जिले की पहाड़ी नगर पालिका बिजली चोरी कर रही थी। जब बिजली विभाग को इसका पता लगा तो, बिजली विभाग ने पहाड़ी नगर पालिका के नाम करीब 2 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नगर पालिका की हाई मास्क और स्ट्रीट लाइटें चोरी की बिजली से चल रही थी। इसके बारे में पता लगने के बाद कनेक्शन को काट दिया गया है। नगर पालिका ने डिमांड नोटिस नहीं भरा बिजली विभाग के AEN धनंजय कुमार ने बताया कि पिछले 3 महीने से नगर पालिका की स्ट्रीट और हाई मास्क लाइटें जल रहीं हैं। 4 नवंबर को पहाड़ी नगर पालिका के लिए डिमांड नोटिस भेजा गया था लेकिन, पहाड़ी नगर पालिका की तरफ से डिमांड नोटिस की राशि जमा नहीं करवाई गई। राशि जमा नहीं होने पर बिजली विभाग ने लाइटों के कनेक्शन दिसंबर काट दिए। 1.91 का लगाया जुर्माना उसके बाद फिर से नगर पालिका ने चोरी छुपे कनेक्शन कर लिए, जब इसके बारे में बिजली विभाग को पता लगा तो, बिजली विभाग ने 10 जनवरी को फिर से सभी कनेक्शन काट दिए। साथ ही 19 जनवरी को 3 महीने तक लाइट जलाने के एवज में 1 लाख 91 हजार 160 रुपए का जुर्माना लगाया। नगर पालिका EO को जानकारी नहीं इसके बारे में जब पहाड़ी नगर पालिका के अधिशाषी राजकुमार अधिकारी (EO) से बात की तो, उन्होंने कहा कि मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है। लाइट लगाने का काम अक्टूबर में शुरू किया गया था। कैसे यह लाइटें जलाई गई इसके बारे में नहीं पता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *