NDPS का एक आरोपी गिरफ्तार:मानटाउन पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक की बरामद, मोबाइल और बाइक की जब्त

सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अकरम (34) पुत्र माजिद, निवासी दोन्दरी, थाना मानटाउन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 ग्राम स्मैक भी बरामद की है। इसी के साथ ही आरोपी से एक बाइक और मोबाइल भी जब्त किया है। सीमेंट फैक्ट्री इलाके से आरोपी को किया गिरफ्तार मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। भरतपुर रेंज के पुलिस IG कैलाश विश्नोई ने एनडीपीएस एक्ट में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में SP अनिल कुमार के निर्देशन, ASP विजय सिंह मीणा और CO सिटी उदय सिंह के सुपरविजन में थाना मानटाउन पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को SI बनयसिंह मय जाप्ता (कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र सिंह, हरि सिंह व जगदीश) गश्त पर रवाना हुए। गश्त के दौरान सीमेन्ट फैक्ट्री मैदान, साहू नगर क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक बाइक पर बैठा दिखाई दिया। पुलिस के पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम अकरम बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक, एक रेडमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (RJ-25 SD-8393) बरामद हुई, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *