लुधियाना में विजीलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई:1.50 लाख की रिश्वत लेने वाले सीवरेमन को दबोचा

लुधियाना में विजीलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लुधियाना नगर निगम में तैनात सीवरेमन (नंबरदार) बहादुर सिंह को 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।विजीलेंस अधिकारियो ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की एंटी करप्शन एक्शन लाइन पर मिली शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत स्थानीय निवासी गांव जमालपुर अवाना के एक युवक ने दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे नगर निगम में सीवरेमन की नौकरी दिलाने के नाम पर तीन किस्तों में 1,50,000 रुपये की घूस ली। इतना ही नहीं आरोपी ने शिकायतकर्ता से ढाई साल तक सीवर की सफाई का काम भी करवाया लेकिन किसी तरह का वेतन नहीं दिया। शिकायतकर्ता ने घूस लेते हुए आरोपी का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। विजीलेंस के अनुसार जांच के दौरान आरोप सही पाए गए। इसके बाद लुधियाना रेंज विजीलेंस पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। विजीलेंस का कहना है कि जांच में अगर किसी और नगर निगम कर्मी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *