नांदेड़ में गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर 24 और 25 जनवरी 2026 को होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर चंडीगढ़ और हजरत निजामुद्दीन से नांदेड़ के लिए दो आरक्षित स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों से खास तौर पर मध्य प्रदेश के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों के ठहराव से मध्य प्रदेश के प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को नांदेड़ में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और आरक्षण की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। मध्य प्रदेश के इन स्टेशनों के यात्रियों को लाभ ये दोनों स्पेशल ट्रेनें बीना जंक्शन, भोपाल जंक्शन और इटारसी जंक्शन होकर गुजरेंगी। इससे सागर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को नांदेड़ आने-जाने के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी। आम दिनों में सीमित विकल्प होने के कारण यात्रियों को जिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वह इन स्पेशल ट्रेनों से काफी हद तक दूर होगी। चंडीगढ़–नांदेड़–चंडीगढ़ स्पेशल भोपाल जंक्शन पर समय हजरत निजामुद्दीन–नांदेड़–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल भोपाल जंक्शन पर समय


