असम में कारोबारी के घर 40 मिनट तक लूट; VIDEO:हथियारों के बल पर पत्नी-ड्राइवर को बंधक बनाया; नकदी और गहने लेकर फरार हुए

असम के गुवाहाटी में सोमवार देर रात 4 नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक और चाकू के बल पर एक बिजनेसमैन के घर में लूटपाट की। पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक यह घटना कारोबारी अनिल डेका के घर पर हुई। चार लुटेरे सफेद मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार में आए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कारोबारी की पत्नी और ड्राइवर को बंधक बनाया और करीब 40 मिनट तक घर में लूटपाट की। बदमाश घर से बड़ी मात्रा में कैश, सोने के गहने और दूसरी कीमती चीजें लेकर फरार हो गए। तस्वीरों में पूरी घटना देखिए… CCTV में क्या दिखा… कारोबारी बेटी को छोड़ने गए थे घटना के समय कारोबारी अनिल डेका अपनी बेटी को छोड़ने गए हुए थे। उनकी बेटी विदेश में पढ़ती है। पुलिस ने बताया कि गैंग को उनकी गैरमौजूदगी के बारे में पता था। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लिया है। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… असम में सातवीं क्लास की छात्रा का गैंगरेप; बाइक पर किडनैपिंग,चाय बागान में रेप किया असम के तिनसुकिया जिले में स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग स्कूल से वापस घर जा रही थी तभी तीन व्यक्तियों ने उसे किडनैप कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित की हालत गंभीर है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *