पन्ना के अमानगंज में 8 दुकानों के ताले तोड़े:बदमाश CCTV में शटर उठाता दिखा, चोरों की पकड़ने की मांग

पन्ना जिले के अमानगंज कस्बे में सोमवार रात चोरों ने 8 दुकानों के ताले तोड़ दिए। नई और पुरानी बस स्टैंड क्षेत्र में हुई इस घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया है। पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। चोरों ने हीरा मोबाइल और मनी तिवारी फोटोकॉपी, भावी जी जनरल स्टोर और शिवा पान भंडार, महेंद्र असाटी गल्ला दुकान समेत लकी कंप्यूटर सहित पार्षद कडोरी प्रजापति की दुकान को निशाना बनाया। बेवफा चाय की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया गया। घटना CCTV में कैद यह पूरी वारदात दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध युवक बेखौफ होकर दुकानों के शटर उचकाते और ताले तोड़ते नजर आ रहा है। सुबह जब व्यापारी अपनी दुकानों पर पहुंचे, तो उन्हें सामान बिखरा हुआ और ताले टूटे मिले। लगातार बढ़ रही चोरियों से नाराज व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा व्यक्त किया है। मोहम्मद आशिफ का कहना है कि अगर मुख्य बस स्टैंड जैसे इलाकों में भी दुकानें सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा। व्यापारियों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। मोबाइल, कुछ नगदी चोर ले गए हैं। लेकिन अभी जांच चल रही है कि क्या क्या चोरी हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। मामले के खुलासे के लिए एक टीम भी गठित की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *