नरसिंहपुर पुलिस की ‘अच्छे काम का सम्मान’ पहल शुरू:हर मंगलवार उत्कृष्ट पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित; लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

नरसिंहपुर जिले में बेहतर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। एसपी ऋषिकेश मीना ने बताया कि नए साल से जिले में “अच्छे काम का सम्मान” व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत हर मंगलवार जनसुनवाई के दिन अच्छा काम करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। अच्छा काम करने वालों को मिलेगा सम्मान एसपी ऋषिकेश मीना ने कहा कि जो पुलिसकर्मी बेहतर पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था बनाए रखने या किसी विशेष और सराहनीय कार्रवाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करना और उनके काम की सराहना करना है। लापरवाही पर होगी कार्रवाई उन्होंने कहा कि जो अधिकारी या कर्मचारी अपने काम में लापरवाही बरतेंगे या अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे पुलिसकर्मियों को लाइन में भी भेजा जा सकता है। यह व्यवस्था अच्छे काम को बढ़ावा देने और पुलिसिंग की गुणवत्ता सुधारने के लिए लागू की गई है। 12 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग थानों से 12 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इन सभी ने पिछले 20 दिनों के भीतर सराहनीय कार्य किए थे। बच्ची की जान बचाने वाले कॉन्स्टेबल सम्मानित स्टेशन थाना के दो कांस्टेबलों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इन दोनों ने चार दिन की एक नाबालिग बच्ची को समय पर फर्स्ट एड दिलाकर उसकी जान बचाई थी। इस तत्परता के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया। गांजा और स्मैक तस्करी पर कार्रवाई इसके अलावा ओडिशा से हो रही गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मान मिला। इस कार्रवाई में 106 किलो गांजा जब्त किया गया था। वहीं स्टेशन थाना क्षेत्र में 30 ग्राम स्मैक की जब्ती में सूचना देने और सक्रिय भूमिका निभाने वाले दो कांस्टेबलों को भी सम्मानित किया गया। हर थाना से चुने जाएंगे बेहतर पुलिसकर्मी एसपी ऋषिकेश मीना ने बताया कि यह सम्मान कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेगा। हर थाना क्षेत्र से अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को चुना जाएगा और सम्मानित किया जाएगा। इससे पुलिस बल में सकारात्मक माहौल बनेगा और जनसेवा की भावना और मजबूत होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *