बुरहानपुर जिले के 25 शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) यूनिट स्थापित की गई हैं। यह सुविधा खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की पहल पर उपलब्ध कराई गई है। पूजा-अर्चना के साथ आरओ यूनिट का शुभारंभ आरओ यूनिट स्थापना कार्यक्रम के तहत भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील ने एक शासकीय विद्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना कर यूनिट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से मिलेगी राहत आरओ यूनिट लगने से विद्यार्थियों को दूषित जल से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सकेगा। शुद्ध पानी उपलब्ध होने से छात्रों के स्वास्थ्य में सुधार होगा और विद्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। जानकारी दी गई कि आने वाले समय में जिले के अन्य शासकीय विद्यालयों में भी इसी प्रकार की आरओ यूनिटें स्थापित की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। डबल इंजन सरकार की शिक्षा व स्वास्थ्य पर प्राथमिकता सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी सोच के तहत स्कूलों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। इन पेयजल यूनिटों से संबंधित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को भी स्वच्छ और सुरक्षित पानी उपलब्ध होगा। इन 25 शासकीय विद्यालयों में स्थापित हुई आरओ यूनिट


