करौली में नव संवत्सर बाइक रैली पर हुए पथराव और दंगे के मामले में पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस प्रकरण में आरोपी अमीनुद्दीन खान की गिरफ्तारी के बाद अब उसके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई करौली शहर के अंबेडकर सर्किल क्षेत्र में स्थित अमीनुद्दीन खान के अवैध भवन पर की गई। अमीनुद्दीन खान पूर्व सभापति रशीदा खातून के बेटे है। कार्रवाई के दौरान पास की स्कूल में छुट्टी कर दी गई और आसपास की दुकानों व भवनों को एहतियातन खाली कराया गया। जांच के दौरान पाई थीं अनियमितताएं
नगरपरिषद करौली ने जांच के दौरान भवन निर्माण में अनियमितताएं पाई थीं, जिसके बाद पट्टा और निर्माण स्वीकृति को विधिवत रूप से निरस्त कर दिया गया था। पट्टा रद्द होने के बाद प्रशासन ने अवैध निर्माण हटाने की प्रक्रिया शुरू की।
सुरक्षा के मद्देनजर मेला गेट, शिकारगंज सहित आसपास के कई रास्तों को बंद कर दिया गया। इन 5 फोटोज में देखिए कार्रवाई की झलकियां…


