हत्या मामले में पति और दो किराएदार पकड़े:बेटे ने पिता और अन्य पर जताया था शक, गला दबाकर की थी हत्या

अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति सहित दो किराएदारों को हिरासत में ले लिया है। पति ने ही दोनों किराएदारों से गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या करवाई थी। हालांकि इस मामले में आदर्श नगर थाना पुलिस की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ चार दिन पहले घर की रसोई में मां का शव मिलने के बाद बेटे के द्वारा अपने पिता पर ही मां की हत्या का शक जताया था। हालांकि बेटे की ओर से इस मामले की शिकायत सोमवार को दी गई थी। इसके बाद आदर्श नगर थाना पुलिस ने सोमवार रात को पिता और दो किराएदारों पर मुकदमा दर्ज किया था। आदर्श नगर थाना पुलिस ने आरोपी पति भागचंद और किराएदार हेमंत शर्मा और विकास तोलिया को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द पुलिस मामले में खुलासा करेगी। 4 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा मृतक महिला के बेटे अजय सिंह रावत की ओर से यह मुकदमा दर्ज करवाया गया। जिसमें उसने बताया कि 15 जनवरी को सुबह वह अपनी नौकरी पर चला गया था। उसके पिता भागचंद 31 दिसंबर को उसकी मां से झगड़ा कर घर से चले गए थे। दिन में करीब उसकी बहन का फोन आया जिसने उसे कहा की मां का फोन नहीं लग रहा है। इसके बाद में ड्यूटी से घर पहुंचा तो दोनों तरफ ताले लगे हुए थे। पड़ोस में पूछताछ की तो कुछ पता नहीं। घर की रसोई में था शव बेटे ने बताया कि उसके बाद गेट का ताला तोड़ा और अंदर से उसकी मोटरसाइकिल निकाल कर आसपास तलाश करने वापस निकल गया। बाद में बहन का कॉल वापस आया उसने घर में अच्छे से चेक करने के लिए कहा तब वह रसोई में जाकर गेट खोला तो उसकी मां अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। इसके बाद वह चिल्लाया तो उसके किराएदार वहां पर पहुंच गए। वह पास के अस्पताल में लेकर पहुंचे तो वहां से उसे जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया। इसी दौरान उसका बड़ा भाई भी वहां पहुंच गया। डॉक्टर ने अस्पताल में मां को मृत घोषित कर दिया। तभी भाई ने मां के गले पर निशान देखे और पोस्टमार्टम करवाया था। बेटे ने पिता और किरायेदारों पर शक जाहिर किया था बेटे ने शिकायत में बताया कि उसकी मां के गले से मंगलसूत्र सोने के झुमके चांदी की पायल, नाक के लॉन्ग हाथों की चांदी की अंगूठी पहनी हुई थी और मोबाइल सहित सामान गायब था। बेटे ने बताया कि उसे उसके पिता और किराएदार हेमंत विकास पर शक है, तीनों ने मिलकर उसकी मां की हत्या की है। बेटे ने बताया कि उसका पिता किराएदार हेमंत और विकास से लगातार संपर्क में था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *