भैंसरोड़गढ़ में 1 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन:मातृशक्ति ने घर-घर जाकर बांटे पीले चावल, सामाजिक समरसता और हिंदू एकता लक्ष्य

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भैंसरोड़गढ़ में 1 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक समरसता और हिंदू एकता को मजबूत करना है। इसी क्रम में 20 जनवरी 2026 को भैंसरोड़गढ़ के ऊपरलागढ़ क्षेत्र में मातृशक्ति द्वारा घर-घर जाकर पीले चावल वितरित किए गए। ग्रामीणों को इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। मां लक्ष्मी बाई ग्रुप की मुखिया और भाजपा की पूर्व जिला महामंत्री शीला शर्मा ने बताया कि 1 फरवरी को निकलने वाली शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने में मातृशक्ति सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पीले चावल देकर ग्रामीणों को कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। इस अवसर पर शीला शर्मा, कुसुम कच्छावा, भाग्यवंती, यशोदा कंवर और गायत्री पंचोली सहित मातृशक्ति की कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *