गंगापुर सिटी में गंदगी, जर्जर पोल से खतरा:एफसीआई गोदाम के पीछे कचरे के ढेर, रोड लाइटें भी बंद

गंगापुर सिटी में वार्ड 46 में सफाई व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं को लेकर स्थानीय निवासियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वार्डवासियों ने गंदगी, कचरे, खराब रोड लाइटों और क्षतिग्रस्त विद्युत पोल की समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। इस संबंध में कॉलोनी की महिलाओं ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। महिलाओं ने ज्ञापन में बताया कि वार्ड 46 में एफसीआई गोदाम के पीछे लंबे समय से नियमित सफाई नहीं हो रही है। पूरे क्षेत्र में कचरे के ढेर लगे हैं, जिससे बदबू फैल रही है और वातावरण प्रदूषित हो रहा है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा है। शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार
स्थानीय निवासियों के अनुसार कई बार शिकायत के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त, वार्ड की विभिन्न कॉलोनियों में रोड लाइटें या तो बंद पड़ी हैं या लगी ही नहीं हैं। रात के समय पूरे इलाके में अंधेरा रहता है, जिससे राहगीरों और निवासियों को परेशानी होती है। अंधेरे के कारण आपराधिक घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों का अंदेशा भी बना रहता है। बिजली के खंभे से हादसे का डर
दूसरी ओर वार्ड 46 में दशरथ राजपूत के मकान के सामने स्थित एक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त अवस्था में है। यह पोल काफी समय से जर्जर है और कभी भी गिर सकता है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के निवासियों के लिए दुर्घटना का गंभीर खतरा बना हुआ है।
वार्डवासियों ने संबंधित विभागों और नगर परिषद से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो कोई बड़ी दुर्घटना या बीमारी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ज्ञापन देने वालों में स्मिता गुप्ता, सुनीता बैन, मंगली देवी, यशोदा देवी, ममता, राधेश्याम, मोतीलाल और कमला शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *