कनकपुरा और धानक्या स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग नंबर 231 पर ट्रैक और सड़क की मरम्मत का काम किया जाएगा। इस वजह से यह रेलवे क्रॉसिंग 21 से 23 जनवरी तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी। इस दौरान इस रास्ते से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया- रेलवे क्रॉसिंग नंबर 231 को 21 जनवरी को सुबह 8 बजे से 23 जनवरी को शाम 6 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस क्रॉसिंग पर ट्रैक मेंटेनेंस और सड़क मरम्मत का काम होने के कारण सुरक्षा को देखते हुए रेलवे क्रॉसिंग को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। कनकपुरा फाटक के एक तरफ सिरसी रोड है और दूसरी ओर गोविंदपुरा गांव। इस फाटक से रोजाना लगभग 60 हजार यात्री क्रॉस करते हैं। इस दौरान इस रास्ते से गुजरने वाले यात्री हाथोज रेलवे क्रॉसिंग LC-232 और गोविंदपुरा फाटक 229 का उपयोग कर सकते हैं। रेलवे ने मरम्मत कार्य के चलते लोगों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।


