छत्तीसगढ़ के धमतरी में लव मैरिज के बाद एक कपल ने जहर का सेवन कर लिया। शादी के बाद वापस लौटते समय उन्होंने सड़क पर यह कदम उठाया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह जोड़ा बालोद जिले का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र के एक गांव के इस कपल ने सोमवार को भागकर शादी की। मंगलवार को धमतरी के खपरी नेशनल हाईवे के पास उन्होंने जहर खा लिया। जहर सेवन करने वाला लड़का बालिग, लड़की नाबालिग जहर का सेवन करने वाले युवक की उम्र 21 वर्ष है, जबकि लड़की नाबालिग बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर वरदान एम्बुलेंस सेवा संस्था के हेमंत प्रधान, शिवा प्रधान और डुमन साहू तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने एम्बुलेंस के जरिए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सुसाइड की कोशिश की वजह पता नही जहर सेवन के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि, युवक ने बताया कि लड़की कम उम्र की थी और शादी के लिए लगातार दबाव डाल रही थी। दोनों एक ही जाति और समाज के होने के बावजूद युवक शादी के लिए रुकने को कह रहा था। युवक के अनुसार, मजबूरी में वे गांव से भागे और रायपुर के आर्य समाज मंदिर में शादी की। इसके बाद मंगलवार सुबह खपरी के पास उन्होंने जहर का सेवन कर लिया। युवक ने ऑन कैमरा बात करने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


