नितिन नबीन बने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, बड़वानी में हुई आतिशबाजी:बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर मंगलवार शाम बड़वानी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में उत्सव मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया। जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने जमकर आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी जी ने नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर स्पष्ट कहा कि वह 2014 से लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री हैं और उससे पहले कई वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। यह सब अपनी जगह है, लेकिन इन सबसे बड़ी चीज उनके जीवन में यह है कि वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं और नितिन नबीन उनके ‘बॉस’ हैं। प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान ने यह दर्शाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जो लोकतांत्रिक तरीके से चलती है। पार्टी में परिवारवाद का दूर-दूर तक कोई नामोनिशान नहीं है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *