खंडवा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गिरे बाइक सवार:दोनों युवकों की हालत गंभीर, शराब के नशे में होने का शक

खंडवा में मंगलवार देर शाम निर्माणाधीन तीन पुलिया ओवरब्रिज पर हादसा हो गया। बाइक सवार दो चचेरे भाई अधूरे पुल से नीचे गिरे गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें एक की हालत गंभीर हैं। परिवार की दो और बाइकें पीछे थी, लेकिन हादसा देखकर वे संभल गए। सभी लोग खरगोन के रहने वाले हैं। शहर के अधूरे विकास से अनजान थे।हादसे में घायल कमल पिता मोहन (40), बलवंत पिता सोहन बेसुध (30) निवासी ग्राम पिपरखेड़, जिला खरगोन के रहने वाले हैं। पहले देखें हादसे के बाद की तीन तस्वीरें बलवंत को दाड़ी और सिर में गंभीर चोंट हैं। वहीं कमल के पैर और कमर में चोंट आई हैं। दोनों करीब 50 फीट की ऊंचाई से बाइक सहित नीचे गिरे हैं। परिजनों के मुताबिक, परिवार के एक अन्य भाई विजय डावर के खंडवा के दगड़कोट गांव निवासी ससुर का निधन हो गया था। जिनका आज मंगलवार को तेरहवीं का कार्यक्रम था। सभी लोग तेरहवीं कार्यक्रम से वापस खरगोन लौट रहे थे। इधर, मामले में सेतु विकास निगम और कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही सामने आई हैं। निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर बैरिकेडिंग तक नहीं थी। घटना गणेश तलाई और इंदिरा चौक जाने वाले रास्ते पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास हुई है। बाइक सवार टैगोर पार्क से तीन पुलिया जाने की ओर जाने के लिए ओवरब्रिज पर चढ़े थे। 20 मीटर की चढ़ाई चढ़ते ही अधूरे पुल से बाइक सहित दोनों लोग गिर गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *