छत्तीसगढ़ यादव समाज की रायपुर में बैठक:श्रीकृष्ण भगवान के जयकारों से गूंजा परिसर, सामाजिक कार्यो को बढाने के लिए जुटेगा समाज

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने की। इस अवसर पर संरक्षक जगतराम यादव, सुकालूराम यादव, उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव एवं राजनीतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजू यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ श्रीकृष्ण भगवान के जयकारों, पूजा-अर्चना, आरती एवं भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धा भाव से किया गया। बैठक में सामाजिक नियमावली में संशोधन पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए आर्थिक मजबूती को आवश्यक बताते हुए कहा कि नियमावली के अनुसार सामाजिक बैठकों से प्राप्त राशि का प्रदेश, जिला, तहसील एवं अन्य इकाइयों में नियमानुसार विभाजन अनिवार्य है। उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों से नियमों का ईमानदारी से पालन करने और प्रदेश कोष को मजबूत करने का आग्रह किया, ताकि युवक-युवती परिचय सम्मेलन, विद्यार्थियों का सम्मान एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की सहायता जैसे सामाजिक कार्य सुचारू रूप से किए जा सकें। बैठक में यह भी कहा गया कि सामाजिक राशि को अपने स्तर पर रोकना न तो उचित है और न ही सामाजिक परंपरा के अनुरूप। सभी पदाधिकारियों से सहयोग राशि के नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस अवसर पर महानगर इकाई के प्रीतम यादव, परदेसी यादव, शत्रुधन यादव, बैशाखु यादव, शशीकांत यादव सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक की जानकारी शहर अध्यक्ष सुंदर लाल यादव ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *