बीकानेर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक मंगलवार को 18 नए प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया। जिनमें आवासीय समेत तीन नई योजनाओं, जयनारायण व्यास कॉलोनी व सादुलगंज को निगम को सौंपने, जोड़बीड़ योजना में विभिन्न विकास कार्यों, विभिन्न भवनों के किराये में बढ़ोतरी,विभिन्न योजनाओं में आरक्षित दरों को संशोधित किये जाने, निगम व प्राधिकरण के क्षेत्राधिकार के विभाजन एवं अनुकंपा नियुक्ति के साथ-साथ विभिन्न प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। बीडीए इस साल करेगा 03 नई आवासीय योजनाओं की लॉन्चिंग निगम को सौंपेंगे जयनारायण व्यास कॉलोनी और सादुलगंज
बैठक में जयनारायण व्यास कॉलोनी और सादुलगंज योजना को आगामी 31 मार्च तक दोनों कॉलोनियों के रिकॉर्ड का डिजिटलाइजेशन कर नगर निगम को सौंपने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया। जोड़बीड़ योजना में 10 करोड़ की लागत से बनी सड़कों और चार दीवारी के कार्य व वर्तमान में 8.70 करोड़ की लागत से बन रही सड़क कार्य का अनुमोदन किया गया। साथ ही जोड़बीड़ में पीएचईडी, विद्युत व सीवर के करवाए जा रहे कार्यों का अनुमोदन किया गया। 10 साल बाद बढ़ाई टाउन हॉल, रविन्द्र रंगमंच की किराए की दरें बैठक में टाउन हॉल, रविन्द्र रंगमंच इत्यादि की किराए की दरें 10 साल बाद बढ़ाई गई। साथ ही धरोहर राशि का प्रावधान भी किया गया। टाउन हॉल की किराए की दर 4997 से बढ़ाकर 10 हजार, रविन्द्र रंगमंच का किराया 20 हजार से बढ़ाकर 50 हजार, अंबेडकर सामुदायिक भवन का किराया 29237 से बढ़ाकर 45 हजार किया गया। साथ ही रविन्द्र रंगमंच और टाउन हॉल की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू करने का अनुमोदन किया गया। राजाशाही पट्टे व उससे लगती हुई खांचा भूमि अब निगम के दायरे में बैठक में निगम की वार्ड सीमाओं के भीतर समस्त राजाशाही पट्टे व उससे लगती हुई खांचा भूमि ( निगम/न्यास/प्राधिकरण द्वारा जारी), न्यास या बीडीए द्वारा निगम को हस्तांतरित न्यास या निजी योजनाएं व निगम के स्वामित्व की भूमि से संबंधित समस्त प्रकरण निगम के क्षेत्राधिकार में होने का अनुमोदन किया गया। बीडीए की आय बढ़कर हुई 369 करोड़ इससे पूर्व बैठक की शुरुआत में बीडीए कमिश्नर अपर्णा गुप्ता ने पिछले एक साल प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि बीडीए की वर्ष 2024-25 की आय 90 करोड़ थी जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 369 करोड़ हो गई है। अभी करीब तीन महीने बाकी है लिहाजा ये बढ़कर करीब 385 करोड़ होने की संभावना है। जिसमें से वर्ष 2024-25 में खर्च 80 करोड़ और 2025-26 में अब तक 85 करोड़ हुए। सालभर में करीब 1 हजार बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाई बीडीए ने साल भर में करीब 1 हजार बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। करीब 200 करोड़ के विकास कार्य करवाए जा रहे है। जिनमें से 70 करोड़ सड़कों के लिए और 130 करोड़ रुपए पार्क विकास से संबंधित है। शहर में सौंदर्यीकरण के विभिन्न कार्य भी करवाए जा रहे हैं। पहली बार बीडीए ने जोड़बीड़ योजना में ऑनलाइन लॉटरी निकाली। जोड़बीड़ के कुल 1600 प्लाट में से 1 हजार प्लाट के पैसे जमा हो चुके हैं। साथ ही बीडीए ने जीआई बेस मास्टर प्लान तैयार किया। बजट घोषणा के पांचों कार्य प्रगति पर बीडीए रिकॉर्ड का हो रहा डिजिटलाइजेशन बीडीए के पूरे रिकॉर्ड का एनआईसी के माध्यम से डिजिटलाइजेशन करवाया जा रहा है। बीडीए में डिजिटल लैंड बैंक भी तैयार करवाया जा रहा है। इसके अलावा बीडीए के सहयोग से दिवाली पर पब्लिक पार्क में सजावट, कबीर यात्रा, हेरिटेज वॉक और आजू-गूजा चिल्ड्रन फेस्टिवल का आयोजन किया गया। बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित बैठक म आयुक्त नगर निगम मयंक मनीष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सोहनलाल, बीडीए सचिव कुलराज मीणा, उपायुक्त बीडीए ऋषि पांडे, निदेशक वित्त नरेश राजपुरोहित,निदेशक आयोजना पुनीत शर्मा, निदेशक अभियांत्रिकी ललित ओझा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


