कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: सुभाष नगर 1 व 2, रंगबाड़ी योजना सेक्टर 6, विश्वकर्मा नगर, कृष्णा नगर, बालाजी नगर, रंगबाड़ी मुक्ति धाम, मधु स्मृति गार्डन, रंगबाड़ी लाल बाई का चौक, राजू बनारसी की गली, रंगबाड़ी कच्ची बस्ती, पास में अजय आहूजा नगर का क्षेत्र , लक्ष्य अपार्टमेंट, सेंट्रल वेयर हाउस, ओम इंपीरियल अपार्टमेंट, एलन कैरियर इंस्टीट्यूट रोड नंबर 1, शकुन लक्सर, ओम इटरनिटी, सुवालका अपार्टमेंट के पीछे, राजीव गांधी नगर स्पेशल, चंद्र रेसिडेंसी, इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स, पावर हाउस के आसपास के क्षेत्र की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक: मूमल गारमेंट गुमानपरा के आसपास, कोटड़ी गोरधनपुरा, फकीरों की मस्जिद के आसपास के क्षेत्र की 3:30 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: नान्तागढ़ और आसपास के क्षेत्र की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक: अम्बेडकर कॉलोनी, लक्ष्मण विहार प्रथम और आसपास के क्षेत्र की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 2:30 से शाम 6:30 बजे तक: विनोभा भावे नगर की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: वसुंधरा पार्क, आरके पुरम व आसपास,वक्फ नगर, आधारशिला इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक: महाराणा प्रताप रेजीडेंसी, एसके नगर, पार्वती पुरम, विकास नगर, काला तालाब इलाकों की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।


