मंडला में ‘मंडला गॉट टैलेंट’ ऑडिशन हुए पूरे:सिंगिंग में 26, डांसिंग में 15 प्रतिभागी अगले राउंड के लिए चयनित, 23 को होगा फाइनल

मंडला जिले में ‘मंडला गॉट टैलेंट’ प्रतियोगिता के ऑडिशन मंगलवार को सफलतापूर्वक खत्म हो गए। झंकार भवन में दो दिन चले ऑडिशन में जिले भर के प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। ऑडिशन सोमवार, 19 जनवरी को गायन से शुरू हुए और मंगलवार, 20 जनवरी को गायन के शेष प्रतिभागियों के साथ-साथ नृत्य के ऑडिशन भी पूरे किए गए। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन को बारीकी से देखा और उनका चयन किया। 22 जनवरी को होगा सेमीफाइनल, 23 जनवरी को होगा फाइनल समिति के अनुसार, गायन में कुल 26 और नृत्य में 15 प्रतिभागी अगले राउंड में पहुंचे। सेमीफाइनल 22 जनवरी को और फाइनल 23 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। सिंगिंग में 26, डांस के लिए 15 कंटेस्टेंट सिलेक्ट गायन में चयनित प्रतिभागियों में योगेन्द्र तिवारी, अभिनव लखेरा, आसना बाम्बरी वोहरा, अभिषेक अग्निहोत्री, पम्पा ठाकुरता और अन्य शामिल हैं। नृत्य में एकल प्रदर्शन के लिए वंशिका श्रीवास्तव, वरूणराज कछवाहा, सोम्या खरे, मीनूमॉय रोबिना सिंह, पलक सिंह और अन्य को चुना गया है। समूह नृत्य में कृतिका पाठक और आकांक्षा ने जगह बनाई। प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले की उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है और सभी प्रतिभागियों ने इसका बेहतरीन प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *