शंकराचार्य के कथित अपमान पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन:छतरपुर में यूपी सरकार के पुतला दहन की कोशिश, पुलिस से झड़प

छतरपुर शहर के छत्रसाल चौक पर मंगलवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यूपी में शंकराचार्य के कथित अपमान के विरोध में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ठंड के बावजूद कांग्रेसियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, जिसके जवाब में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर झड़प और छीना-झपटी भी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, यूथ कांग्रेस के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ता डाकखाना चौराहे पर एकत्रित हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में पुतला लेकर उसे फूंकने की कोशिश कर रहे थे, तभी वहां तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। देखते ही देखते छत्रसाल चौक पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई, पुलिसकर्मी अधजला पुतला छीनकर भागते हुए नजर आए, साथ ही प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का भी प्रयोग किया। सर्दी के मौसम में प्रदर्शनकारी ठंडे पानी से पूरी तरह भीग गए लेकिन फिर भी उन्होंने विरोध जारी रखा। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि भाजपा सरकार द्वारा शंकराचार्य का अपमान किया जा रहा है, जिसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *