आकाश एवेन्यू स्थित शंकर धाम मंदिर में चल रहे श्री अखंड़ राधा नाम संकीर्तन का रविवार को समापन हो गया। प्रधान शमशेर सिंह की अध्यक्षता और संगत के सहयोग से करवाए अखंड राधा नाम संकीर्तन में कई भक्तजन शामिल हुए। पंडितों और लोगों ने मिलकर राधा नाम संकीर्तन को सुबह 10 बजे विराम दिया। इसके बाद मंदिर कमेटी की तरफ से गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया गया, जिसमें पंडितों ने मिलकर भगवान गोवर्धन जी का विग्रह बनाया। जिसको सुंदर फूलों और रंगों से सजाकर गन्ने, मूली समेत कई तरह के फल रखे गए। मंत्रोच्चारण करके सभी ने मिलकर ठाकुर जी की पूजा करके उन्हें 56 प्रकार को भोग चढ़ाए। शहर की भजन मंडलियों ने संकीर्तन किया। जिसमें ‘राधा नाम जपोगे तो मुरारी चले आएंगे’ राधा नाम प्यारा श्यामा नाम प्यारा भजन गाया तो मंदिर में भक्तजन सराबोर हो उठे। अंत में 21 ब्राह्मणों को ब्रह्मभोज करवा कर दक्षिणा दी गई। इस मौके पर पंडित कृष्ण मुरारी, बीएल शर्मा, सचिव सुमन अग्रवाल, अशोक खन्ना, राकेश कपूर, सन्नी कपूर, पं. गुलशन, पं शारदा समेत कई भक्तजन मौजूद थे।


