भास्कर न्यूज | अंबिकापुर सरगुजा जिले में सड़क पर हर साल 500 से ज्यादा हादसे हो रहे हैं और लोगों की जानें जा रही हैं, लेकिन इन सबके बीच मदद कर नेक इंसान (गुड सेमेरिटन) बनने लोगों में जागरूकता की कमी है। नेक इंसान योजना इसी को लेकर शुरू की गई कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने लोगों में जागरूकता आएगी और मौतों का ग्राफ गिरेगा, लेकिन सरगुजा में पुलिस पर काम नहीं कर पा रही है। यही वजह है कि बीते दो साल में 17 लोग ही पुलिस को मिल पाए। घायलों के लिए शुरू के एक घंटे काफी महत्वपूर्ण सड़क हादसे में ज्यादातर सिर में चोट से मौत के मामले सामने आते हैं। हादसे में घायलों के लिए शुरू के एक घंटे महत्वपूर्ण होते हैं। इसके भीतर सिर में चोट आने वाले मरीजों को अस्पताल पहुंचा देते हैं तो उनके बचने की संभावना बढ़ जाती है। लोगों में जागरूकता लाने कर रहे प्रयास


