प्रशासन ने निगम चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के बीच वोटरों की संख्या ऑनलाइन अपलोड कर दी है। 5 हलका अधीन आते 85 वार्डों में कुल कुल 836167 वोटर हैं। जो अपने-अपने वार्डों में पार्षद चुनेंगे। इनमें पुरुष 444289 तो महिला वोटरों की संख्या 400065 है। महिलाओं की अपेक्षा 44224 पुरुष वोटर अधिक हैं। वार्ड 63 में सबसे ज्यादा 15495 और वार्ड 85 में सबसे 4337 वोटर हैं। थर्ड जेंडर के शहर में कुल 45 वोट हैं। इनमें सबसे अधिक सेंट्रल में 19 हैं। बता दें कि सभी वार्डों में साउथ हलके से वार्ड 46 में सबसे अधिक 6889 महिला वोटर हैं। ओवर ऑल वेस्ट हलका में सबसे अधिक 90042 महिला वोटरों हैं। बता दें कि यह वोटर लिस्ट अभी तक चुनाव अफसर सार्वजनिक नहीं कर पाए हैं। जिससे वोटरों में संशय बना हुआ है, कहीं ऐसा न हो कि बूथों पर पहुंचे तो पता चलें कि वोट बना ही नहीं है। इससे निराश होकर लौटने के लिए मजबूर होना पड़े। हैरानी तो यह है कि विधायकों व पार्षद प्रत्याशियों के पास वोटिंग से 5 दिन पहले तक वोटरों की लिस्ट नहीं पहुंच सकी हैं। वोटर लिस्ट कब तक प्रशासन जनतक करेगा इसका जवाब जिम्मेदार अफसरों के पास नहीं है।