पूजा पंडाल में आपत्तिजनक गाना बजाने वाली समितियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

भास्कर न्यूज |गिरिडीह सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर नगर थाना सभागार में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर थाना प्रभारी ज्ञानरंजन कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी नीरज कुमार सिंह उपस्थित रहे। बैठक में सरस्वती पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने उपस्थित समिति सदस्यों को निर्देश दिए कि डीजे बजाने पर उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल में लाउडस्पीकर का उपयोग केवल धीमी आवाज में किया जाए और किसी भी आपत्तिजनक गाने की अनुमति न दी जाए। इसके अलावा, पूजा पंडाल में अग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य होगा और बिजली तारों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि डीजे संचालन करने वाले किसी भी व्यक्ति पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। सरस्वती मां की प्रतिमा विसर्जन निर्धारित रूट के अनुसार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *