जयपुर | राज्य सरकार ने प्रदेश के दो स्टेशनों को राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया है। ऊर्जा दक्षता और बेहतर प्रबंधन के मामले में जयपुर मंडल का अच्छा प्रदर्शन रहा है। ‘रेलवे स्टेशन’ श्रेणी में अलवर को प्रदेश में पहला और जयपुर स्टेशन को दूसरा स्थान मिला है। इन स्टेशनों का चयन सेवा आराम सूचकांक (एससीआई) के आधार पर किया गया है। यानी यात्रियों की सुविधाओं और उनके आराम (जैसे लाइट, पंखे, एसी) में कोई कमी किए बिना, तकनीक के जरिए बिजली की खपत को न्यूनतम स्तर पर लाया गया है।


