थाना राजासांसी पुलिस ने पतंगबाजी को लेकर हुए झगड़े में युवक के सिर पर ईंट से मारने के आरोप में 2 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान प्रिंस और भीगो निवासी हर्षा छीना के रूप में हुई है। हरनूरप्रीत सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर की शाम साढ़े 5 बजे अपने गांव के बाहर खेत में पतंग उड़ा रहा था। डोर के टूट जाने पर वह पतंग को पकड़ने के लिए भाग रहा था, कि पीछे से आरोपियों ने उसके सिर पर ईंट से मार दिया ।


