प्रदेश में दवाओं के अमानकता का बढ़ा रहा ग्राफ:ड्रग अलर्ट; जांच में 16 दवाएं अमानक मिली, निर्माण और बिक्री पर रोक

प्रदेश में दवाओं के अमानक का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, जिससे आमजन की सेहत बिगड़ने का खतरा है। हालत ये है कि जब तक जांच रिपोर्ट आती है, तब तक बाजार में दवाओं का इस्तेमाल हो चुका होता है। फूड सेफ्टी एंड ड्रग कंट्रोल की ओर से अलर्ट जारी किया है। इसमें लैब की जांच में बुखार, हड्डियों को मजबूत करने समेत 16 दवाएं अमानक पाए जाने पर निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाई है। इसमें जयपुर की विवेक फार्मा की बुखार की दवा भी शामिल है। कंट्रोलर ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत संबंधित बैच नंबर की दवाओं का अधिकारियों को स्टॉक जब्त करने के निर्देश दिए है। साथ ही बाजार से हटाने का आदेश दिया है। टीम ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत की कार्रवाई; ये हैं दवा निर्माता कंपनी, उनके बैच नंबर और एक्सपायरी डेट निर्माता कंपनी हरिद्वार की जेपीईई ड्रग्स की कैल्शियम एंड विटामि-डी 3 टेबलेट ( बैच नंबर जेडीएल-3549, एक्सपायरी डेट नवंबर-26), एचपी की पैरासिटामॉल ( बैच नंबर जीटीएफओ0653, एक्सपायरी डेट फरवरी-27), अहमदाबाद की धवनीलाइफ केयर की एम्ब्रोसोल एचसीएल टरबूटालीन सल्फेट, गुएफेनीसिन एंड मेंथोल सीरप ( डीएलएस3877, एक्सपायरी डेट दिसंबर-26), सोलन की मायशा लाइफ साइंसेज की एसेक्लोफेनिक पैरासिटामॉल एंड सीरेटो पेप्टाइडेज टेबलेट ( बैच नंबर एमडीटी-4458, एक्सपायरी डेट अगस्त-27), रुड़की की जन्य बायोकेयर की कैल्शियम लीवूलीनेट कोल्सेफेरोल एंड सायनोकोबेलमिन इंजेक्शन ( जेएआईएन 25-028, एक्सपायरी डेट अप्रैल-27), एचपी की लाइफ विजन हैल्थ केयर की कैल्शियम कार्बोनेट विटामिन-डी 3मैग्नीशियम एंड जिंक सल्फेट टेबलेट ( बैच नंबर एलटीए-477700, एक्सपायरी डेट सितंबर25), सोलन की मार्वेलन फार्मास्यूटिकल की एमब्रोक्सल एचसीएल, टरबूटेलीन सल्फेट एंड गुएफीनेसीन सीरप ( बैच नंबर एमडीएल-बी458, एक्सपायरी डेट अगस्त-26), इंदौर की सीपको लिमिटेड की एम्ब्रोसोल एचसीएल टरबूटेलीन सल्फेट एंड गुएफेनीसीन सीरप ( बैच नंबर एटी 18एस125, एक्सपायरी डेट अगस्त-27), बड़ोदरा की सेंचुरियन रेमिडीज की एमलोडिपिन एंड एटीनॉल टेबलेट ( बैच नंबर टीएच 130010, एक्सपायरी डेट अक्टूबर-27), इंदौर की सीपको लिमिटेड की एम्ब्रोसोल एचसीएल टरबूटेलीन सल्फेट एंड गुएफेनीसीन सीरप ( बैच नंबर एटी22 ए225, एक्सपायरी डेट जुलाई-27), इंदौर की सीपको लिमिटेड की एम्ब्रोसोल एचसीएल एचसीएल टरबूटेलीन सल्फेट एंड गुएफेनीसीन सीरप (बैच नंबर एटी4 84325, एक्सपायरी डेट जून-27), उत्तराखंड की जेपीईई लिमिटेड की कैल्शियम विथ विटामिन डी-3 ( बैच नंबर जेडीएल 3543, एक्सपायरी डेट नवंबर-26), इंदौर की सीपको लिमिटेड की एम्ब्रोसोल एचसीएल टरबूटेलीन सल्फेट एंड गुएफेनीसीन सिरप ( बैच नंबर एटीटी1एस 125, एक्सपायरी डेट अगस्त-27), एचपी की मायोफोर्ड फार्मा की सेफीक्सिम एंड ऑफ्लोक्सेसिन टेबलेट ( बैच नंबर एमबीटी -24775, एक्सपायरी डेट अगस्त-27), जयपुर की विवेक फार्मा की पैरासिटामॉल टेबलेट ( बैच नंबर पीसीटी 25094, एक्सपायरी डेट अप्रैल-27) है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *