महिंद्रा कॉलोनी… गेट पर गड्ढा बना मुसीबत

अमृतसर| कचहरी रोड स्थित महिंद्रा कॉलोनी में प्रवेश करते ही मुख्य गेट पर बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढा काफी गहरा होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। रात के समय या पानी भरने की स्थिति में यह गड्ढा और भी खतरनाक हो जाता है। लोगों का कहना है कि कई बार वाहन फिसल चुके हैं और हादसे का खतरा बना रहता है। बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वालों के लिए भी यह रास्ता असुरक्षित हो गया है। लोगों ने नगर निगम से जल्द गड्ढा भरवाने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। -नीलम कुमारी निवासी महिंद्रा कॉलोनी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *