नर्मदा जयंती महोत्सव की तैयारियां सेठानी घाट पर जोर-शोर से चल रही हैं। घाट को रंग-बिरंगे लाइट और सजावट से सजाया गया है, जिससे वह इंद्रधनुष जैसी चमक दिखा रहा है। सतरंगी रंगों से घाटों की पुताई कर भव्य तैयारी की जा रही है। सेठानी घाट और कोरी घाट के बीच स्थित पर्यटन घाट पर कृष्ण लीला की चित्रकारी कर गोवर्धन पर्वत, बांसुरी, सुदर्शन चक्र और शंख का चित्रण किया गया है।


