सर्दी बढ़ी, फिर छाने लगा कोहरा…

झुंझुनूं| शेखावाटी के झुंझुनूं व सीकर जिलों में मंगलवार को सुबह घना कोहरा छाया। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही फिर से सर्दी तेज हो गई। 16 जनवरी से ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से चक्रवाती बादलों की आवाजाही थी। इसके चलते तीन-चार िदन से इलाके में सर्दी का असर कम रहा था। अब सर्दी के साथ नमी बढ़ने से रात का पारा गिर गया है। इससे सुबह सर्दी तेज रही। प्रदेशभर में 22 जनवरी से नए सिरे से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही मौसम में बदलाव की संभावना है। 24 जनवरी तक विक्षोभ सक्रिय रहने से कई स्थानों पर मेघगर्जना के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश में पाली के बाद सीकर दूसरा सबसे सर्द रहा। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.3 व न्यूनतम 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। फोटो झूंझूनुं जिले के मंड्रेला कस्बे की सु​बह के समय की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *