अजमेर विकास प्राधिकरण हाल ही में रेरा में रजिस्टर्ड हुई अपनी फार्म हाउस, रिसोर्ट और वेयर हाउस योजनाओं के भूखण्डों सहित अन्य व्यावासायिक योजनाओं के 35 भूखण्डों की ई नीलामी (ई ऑक्शन) का अभियान 5 फरवरी से 18 फरवरी तक चलाएगा। इसमें भाग लेने के लिए एसएसओ आईडी के माध्यम से लॉग इन करना होगा। भूखण्डों के लिए आज बुधवार 21 जनवरी से अमानत राशि जमा कराने के साथ बोली में शामिल हुआ जा सकेगा। नीलामी से संबंधित समस्त राशि यूडीएच पोर्टल से ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिड कार्ड, नेट बैंकिंग और आर.टी.जी.एस के द्वारा ही जमा कराई जा सकेगी। पूर्ण भुगतान के लिए 180 दिन का समय दिया जाएगा। साथ ही 15 दिन में पूर्ण भुगतान जमा कराने पर 2 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। इन प्लॉट की होगी नीलामी पुष्करं वेडिंग डेस्टिनेशन योजना होकरा में फार्म के 2, पुष्करं वेडिंग डेस्टिनेशन योजना होकरा होकरा-1 में 3, ब्रह्मा एन्क्लेव कानस योजना में कॉर्नर रिसोर्ट के 7, पुष्कर की सूरजकुण्ड रिसोर्ट योजना में 3, पुष्कर की सूरजकुण्ड फार्म हाउस योजना में 4, सूरजकुंड ईकोलॉजिकल हाउस के 3, पृथ्वीराज नगर योजना में 1 व्यवसायिक, दौराई व्यावसायिक योजना के 7, नारेली में वेयर हाउस व व्यवसायिक योजना में 5 भूखंड की नीलामी होगी।


