विद्यार्थी विज्ञान मंथन में आयुष का शानदार प्रदर्शन राज्य में दूसरा स्थान, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

भास्कर न्यूज | कोडरमा ग्रिज़ली विद्यालय के कक्षा 7 के मेधावी छात्र आयुष सिन्हा ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2025 में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय, जिला और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आयुष का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।विद्यार्थी विज्ञान मंथन देश की सबसे बड़ी डिजिटल आधारित विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा मानी जाती है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की प्रवृत्ति को विकसित करना है। इस प्रतियोगिता का आयोजन विज्ञान भारती द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार तथा एनसीईआरटी, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से किया जाता है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 11 जनवरी को केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सीआईएमएफआर), धनबाद में आयोजित की गई थी।आयुष की इस उपलब्धि के पीछे उनकी मेंटर और विज्ञान शिक्षिका शालिनी सिन्हा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने आयुष को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिणाम है। वहीं विद्यालय की प्राचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन जैसी प्रतियोगिताएं छात्रों में अनुसंधान और विश्लेषणात्मक क्षमता को मजबूत करती हैं और आयुष की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक द्वय अविनाश सेठ एवं मनीष कपसीमे, सीओओ तनिष्क सेठ, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह सहित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *