सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट:82,000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 30 अंक फिसला; रियल स्टेट और IT शेयर में बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 21 जनवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिरकर 82,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 30 अंक की गिरावट है। ये 25,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 में तेजी और 16 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं मीडिया, रियल्टी और IT शेयर्स में बिकवाली है। ग्लोबल मार्केट में गिरावट 20 जनवरी को FII ने ₹2,191 करोड़ के शेयर्स बेचे कल बाजार में गिरावट रही थी मंगलवार 20 जनवरी को सेंसेक्स 1065 अंक (1.28%) गिरकर 82,180 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 353 अंक (1.38%) की गिरावट रही। ये 25,233 के स्तर पर आ गया। मार्केट एक्सपर्ट्स बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ग्रीनलैंड पर कब्जे की जिद को मान रहे हैं। इसके अलावा तीसरी तिमाही में रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों के मुनाफे में कमी भी इसका कारण माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *