छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। मंगलवार (20 जनवरी) को ग्राम काऊरगट्टा में भीमा मड़कम (29 साल) खेत में काम करने गए थे, नक्सलियों ने उन्हें वहीं मार डाला। मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है। वारदात छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमावर्ती इलाके में हुई है। जानकारी के मुताबिक, भीमा को 2 महीने पहले भी नक्सलियों ने घेरा था। उसके घर से 500 मीटर दूर एक कैंप खुला है, नक्सलियों को शक था कि वह जवानों को इनपुट देता था। इसी मुखबिरी के शक में उसे गोली मार दी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 2 महीने पहले भी नक्सलियों ने किया था अटैक ग्राम कंचाल के रहने वाले भीमा मड़कम पूर्व सरपंच है। वर्तमान में वह खेती मजदूरी का काम देखते थे। उसके घर के पास ही जवानों का कैंप स्थापित है। 2 महीने पहले जब भीमा को नक्सलियों ने घेरा था, अटैक करने की कोशिश की गई थी तो कैंप के जवानों ने उसे बचा लिया था। 20 जनवरी को भीमा मछली पकड़ने खेत की तरफ गए थे, वहां कई और लोग भी मौजूद थे। लोगों की भीड़ के बीच नक्सलियों ने उनपर गोली चलाई, जिसके बाद वह गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत थाने में सूचना दी। भीमा मड़कम के पेट में नक्सलियों ने गोली मारी है। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची तो डेडबॉडी घर लेकर गई। जहां वारदात हुई वह छत्तीसगढ़ और तेलंगाना का सीमावर्ती इलाका है। 2 महीने पहले सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार की हत्या हुई थी। जवानों को इनपुट देने का शक पुलिस के मुताबिक, ग्राम कंचाल में भीमा मड़कम सरपंच रहते अक्सर लोगों से मिलते जुलते रहते थे। उन के घर से 500 मीटर दूर कैंप स्थापित है। वह जवानों से भी मिलते रहते थे और बातचीत करते थे। नक्सलियों को शक था कि वह जवानों को नक्सलियों से जुड़े इनपुट देता है। दिसंबर 2025 में मुखबिरी के शक में भीमा मड़कम पर एक बार नक्सली अटैक भी था, जिसे जवानों ने बचा लिया था।अटैक होने के बाद दंतेवाड़ा बचेली में रह रहा था। घर आता जाता था। वारदात के बाद अतिरिक्त फोर्स लगाया गया पामेड़ थाने को 20 जनवरी को ग्राम काऊरगट्टा में भीमा मड़कम का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल भी रवाना किया। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… नक्सलियों ने गला घोंटकर BJP कार्यकर्ता को मार डाला: पर्चे में लिखा-मुखबिर था, ढाई साल में 10 भाजपा नेता, 10 शिक्षादूतों को कुल्हाड़ी से काटा छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने BJP कार्यकर्ता की रस्सी से गला घोंट दिया। BJP कार्यकर्ता को उसके ही घर में तड़पा-तड़पाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के सुबह 4-5 बजे हत्या की है। मामला इलमिडी थाना क्षेत्र के मुजाल कांकेर का है। पढ़ें पूरी खबर…


