देवरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मतगणना शुरू:13 हजार 337 मतदाताओं ने डाले थे वोट, पहले रूझान में भरी कुर्सी आगे

सागर जिले की देवरी नगर पालिका के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने के लिए 19 जनवरी को हुए मतदान के बाद बुधवार को मतगणना की जा रही है। देवरी के शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना हो रही है। सीसीटीवी कैमरों और पुलिस बल से निगरानी की जा रही है। शुरुआती रूझान में भरी कुर्सी आगे चल रही है। पहले राउंड में भरी कुर्मी (नेहा जैन) को 4036 वोट मिली है। वहीं खाली कुर्सी को 3130 वोट मिले हैं। इस प्रकार भरी कुर्मी 906 वोटों से आगे चल रही है। पार्षदों के अविश्वास प्रसाव के बाद हो रहे चुनाव दरअसल, देवरी नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा जैन हैं। अध्यक्ष बनने के कुछ समय बाद ही उनका विरोध शुरू हो गया। पार्षदों के विरोध के चलते उन्हें पद से हटा दिया गया था। लेकिन वे कोर्ट से स्टे लेकर आईं और दोबारा अध्यक्ष पद का प्रभार संभाला। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष नेहा जैन और उनके पति अलकेश जैन को पार्टी की सदस्यतता से 6 साल के निष्कासित कर दिया था। पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने देवरी नगर पालिका के अध्यक्ष को पद पर वापस बुलाने के लिए खाली कुर्सी और भरी कुर्सी के चुनाव की घोषित की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *