लूणकरणसर में पत्नी की हत्या करके सुसाइड किया:पोता घर पहुँचा आँगन में खून से लथपथ मिली दादी, अंदर लटक रहा था दादा का शव

लूणकरणसर थाना क्षेत्र के कालवास गांव के बावरी मोहल्ले में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का शव कमरे के अंदर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला, जबकि पति का शव कमरे के बाहर रस्सी से लटका हुआ मिला।मृतक में पति का नाम धनपत बावरी (60) और पत्नी जीतो बावरी (55) है। पुलिस के अनुसार धनपत और जीतो दोनों साथ रहते थे, जबकि उनके दो बेटे अपने अपने परिवार के साथ ढाणी में रहते हैं। बुधवार सुबह एक पोता जब स्कूल जाने से पहले दादा दादी के पास पहुंचा तो देखा कि दादी जीतो आँगन में लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी, अंदर गया तो दादा फांसी पर लटका हुआ था। पोते ने अपने पिता को फ़ोन किया तो सब परिजन घर आए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलने पर लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि हत्या और आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएगी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *